जबलपुर में 7 जून को पूर्ण लॉकडाउन, बढ़ते संक्रमण को देख प्रशासन का निर्णय

जबलपुर में 7 जून को पूर्ण लॉकडाउन, बढ़ते संक्रमण को देख प्रशासन का निर्णय

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है। हालांकि यह निर्णय लॉक डाउन का सिर्फ 1 दिन का रहेगा।

जिला प्रशासन ने 7 जून को नगर निगम सीमावर्ती क्षेत्र में टोटल लॉक डाउन के आदेश दिए हैं, हालांकि अगले दिन 8 जून को लॉक डाउन आम दिनों जैसा हो जाएगा। कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि लॉक डाउन खोलने के बाद पूरे शहर में लगातार भीड़ बढ़ रही है और इसी भीड़ से कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस भी सामने आ रहे थे। लिहाजा शुरुआती दौर में यह निर्णय लिया गया है कि रविवार को नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी स्थानों में टोटल लॉक डाउन रहेगा। इस लॉक डाउन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि जो भी इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि जबलपुर जिले में लागातर कोरोना के केस सामने आ रहे है। अभी तक कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

रविवार को बंद में मिलेगी इन लोगों को छूट
राशन,मिष्ठान,दूध, फल सब्जी, दवाई दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी को छूट।
सरकारी, प्रेस कर्मी, इमरजेंसी ड्यूटी वाले कर्मचारियों के वाहन को छूट रहेगी।

शहर में दो नये कंटेनमेंट जोन बने
कोरोना पॉजिटिव प्रकरण मिलने पर जबलपुर शहर में दो नये कंटेनमेंच जोन बनाये गये हैं।नये बनाये गये कंटेनमेंट जोन को रांझी बस्ती और सिंधी केम्प-2 का नाम दिया गया है।
कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक शनिवार को आदेश जारी कर दोनों कंटेनमेंट जोन को अधिसूचित कर दिया है। रांझी बस्ती कन्टेनमेन्ट जोन में रांझी बस्ती गौशाला के प्रभावित क्षेत्र को तथा सिंधी केम्प-2 कंटेन्मेंट जोन में प्रेम सागर पुलिस चौकी के आसपास के क्षेत्र को शामिल किया गया है।कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाने बाद अब इन क्षेत्रों में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने दोनों क्षेत्रों के लोगों को अपने घर में ही रहना होगा। नागरिकों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति भी नगर निगम के माध्यम से घर-घर की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews