गडकरी बोले, ‘मध्यप्रदेश की सड़कें वाकई अमेरिका से बेहतर है’

-Gadkari-says-Madhya-Pradesh's-roads-are-really-better-than-America

 जबलपुर|  मध्यप्रदेश की सड़कें वाकई अमेरीका से बेहतर है| सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सहमति जताते हुए इसका समर्थन किया। चुनावी कार्यक्रम के तहत जबलपुर पहुॅचे केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश के साथ देश मे विकसित हो रहे सड़को के नेटवर्क और एक्सप्रेस हाईवे की जानकारी दी। 

गडकरी ने बताया कि भाजपा के केन्द्र के शासन मे अब तक करीब 13248 किलोमीटर लंबी एनएच की सड़क विकसित हो चुकी है। आगामी दिनों मे दिल्ली से मुंबई तक नया एक्सप्रेस हाईवे 12 लेन का प्रस्तावित है , जिसमे मध्यप्रदेश का करीब 250 किलोमीटर का हिस्सा आएगा। वही प्रदेश मे चंबल एक्सप्रेस वे बनाया जाना है जिसके लिए करीब 6 हज़ार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना से चंबल का विकास सुनिश्चित हो सकेगा। वही गडकरी से जब उनके प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पूछी गई तो उन्होने स्पष्ट किया कि वो जहाॅ है वहाॅ खुश है प्रधनमंत्री बनने का उनका कोई सपना नही है। वहीं उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में 18 प्रतिशत एवरेज ग्रोथ रेट एग्रीकल्चर में है यह प्रदेश के लिए उपलब्धि है|  सिंचाई को लेकर भी 20 हज़ार करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है ।मध्यप्रदेश फास्टेट्स ग्रोइंग इरीगेशन स्टेट है, इंदौर में IT पार्क का डेवलपमेंट , इंडस्ट्री और आईटी सेक्टर के इन्वेस्टमेंट आया है|  

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews