Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच पुलिस लगातार जुआरियों को पकड़ने में जुटी रही, तो वहीं जुआरी भी शहर में आतंक मचाते रहे। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब शनिवार की रात को जुआरियों ने ना सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि एक दुकान में तोड़फोड़ भी की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है। जब वायरल वीडियो के माध्यम से मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। फिलहाल, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है और मुखबिर तंत्रों को भी एक्टिव किया जा चुका है।
वीडियो वायरल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना पुरवा इलाके की है। जब जुआरी एक दुकान के सामने जुआ खेल रहे थे। ऐसा करने पर जब दुकान संचालक नवीन साहू ने उन्हें मना किया, तो वह गुस्से में उठकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तोड़फोड़ करने वालों की पहचान अक्की यादव, सचिन पटेल और नितिन पटेल के रुप में की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1025833821″]
[dgv_vimeo_video id=”1025834093″]
मामला दर्ज
फिलहाल, गढ़ा पुलिस ने दुकान संचालक नवीन की शिकायत पर अक्की समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तलाश शुरु कर दी गई है।
संदीप कुमार, जबलपुर
