जबलपुर में जुआरियों ने दुकान में की तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

गढ़ा पुलिस ने दुकान संचालक नवीन की शिकायत पर अक्की समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तलाश शुरु कर दी गई है।
viral video

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच पुलिस लगातार जुआरियों को पकड़ने में जुटी रही, तो वहीं जुआरी भी शहर में आतंक मचाते रहे। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब शनिवार की रात को जुआरियों ने ना सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि एक दुकान में तोड़फोड़ भी की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है। जब वायरल वीडियो के माध्यम से मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। फिलहाल, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है और मुखबिर तंत्रों को भी एक्टिव किया जा चुका है।

वीडियो वायरल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना पुरवा इलाके की है। जब जुआरी एक दुकान के सामने जुआ खेल रहे थे। ऐसा करने पर जब दुकान संचालक नवीन साहू ने उन्हें मना किया, तो वह गुस्से में उठकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तोड़फोड़ करने वालों की पहचान अक्की यादव, सचिन पटेल और नितिन पटेल के रुप में की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1025833821″]

[dgv_vimeo_video id=”1025834093″]

मामला दर्ज

फिलहाल, गढ़ा पुलिस ने दुकान संचालक नवीन की शिकायत पर अक्की समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तलाश शुरु कर दी गई है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews