JTPCL सीईओ के बेटे की शादी आया जर्मन युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

mp corona update today 22-2-2022

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट।  जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन ऑफ काउंसिल (JTPCL CEO ) के सीईओ के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने जर्मनी से अमेरिका  (Germany to America) होते हुए भारत आये विदेशी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अब उन सबकी कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री निकालकर संपर्क में आये लोगों की जांच और क्वारेंटाइन करना शुरू कर दिया है।इससे पहले एक अमेरिकन नागरिक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव (Corona Positive) आ चुकी है।

यह भी पढ़े.. Shivraj Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

युवक जर्मनी से अमेरिका होते हुए वाराणसी गया था, जहां वह बाद में शादी समारोह में शामिल भी हुआ। कुछ दिन अपनी पत्नी के साथ विदेशी युवक बनारस में रुकने के बाद बांधवगढ़ आया और फिर वहाँ से जबलपुर (Jabalpur News) पहुँचा और यहां भी वह पार्टी में शामिल हुआ। जर्मनी से आये युवक का नाम पैट्रिक फिलिप बताया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग अब युवक के संपर्क में करीब 45 लोगो की ट्रेसिंग में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सीईओ हेमंत सिंह के बेटे का विवाह बनारस में संपन्न हुआ था, जर्मनी से आया युवक सीईओ के बेटे का मित्र है और साथ में ही वह जर्मनी में जॉब करता है। फिलहाल जर्मनी से आए युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और उन सभी लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है जो कि विदेशी युवक के संपर्क में थे।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, CM शिवराज बोले-10 को करुंगा निरीक्षण

बता दे कि हाल ही में जबलपुर संभागायुक्त (Jabalpur Divisional Commissioner) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से ही संपर्क में आए अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। सोमवार को कार्यालय खुलने पर स्वास्थ्य विभाग की कोविड सेम्पलिंग टीम ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंच कर लगभग 70 अधिकारियों और कर्मचारियों के नमूने RT-PCR जांच के लिए है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews