विरोध के बाद मिली खुशखबरी, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

विरोध के बाद मिली खुशखबरी, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

जबलपुर, संदीप कुमार| केंद्र सरकार के द्वारा रेल कर्मचारियों (Railway Employee) को हर साल की तरह इस साल भी बोनस (Bonus) दिया जाना था पर रेल्वे ने कोरोना काल मे हुए घाटे का हवाला देते हुए बोनस की घोषणा नही की| लिहाजा बोनस न मिलने से रेल्वे कर्मचारी नाराज हो गए और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेल्वे और आल इंडिया रेल्वे फेडरेशन के बैनर तले बोनस के लिए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जबलपुर में भी रेल मंडल कार्यालय, पश्चिम मध्य रेलवे जोन मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा था। आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और अब बोनस की घोषणा सरकार ने कर दी है। बोनस पिछले वित्तीय वर्ष 2019 का है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के एम्पलाई यूनियन सचिव बी.एन शुक्ला ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से हर रेल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। पिछले एक सप्ताह से बोनस ना मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। बोनस की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार सरकार ने हमारी मांग को पूरा कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews