जबलपुर में GRP और RPF की संयुक्त कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार

जबलपुर में GRP और RPF की संयुक्त कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में GRP और RPF की संयुक्त कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, ट्रेन में चोरी करने की वारदात दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए GRP और RPF की टीम ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है और मौके से 2 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं।

जीआरपी TI ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी नेमा ने बताया कि, मंजीत सिंह गोरखपुर निवासी के द्वारा रिपोर्ट करवाई थी। उनकी पत्नी ट्रेन में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान उनका पर्स किसी अज्ञात ने चुरा लिया, जिसमें नगद रुपए और सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। जिसके बाद रिपोर्ट करने पर जीआरपी, आरपीएफ की टीम के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर 3 महिलाओं और 2 पुरुष को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने ही महिला का पर्स चोरी किया, जिनके पास से ढाई हजार रुपये और चुराई हुई अंगूठी, चेन, कान की बाली बरामद की गई। साथ ही, TI जीआरपी ने बताया कि सभी पांच लोग ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर इस वारदात को अंजाम देते थे और अगले स्टेशन पर उतर जाते थे।

पांचों आरोपियों ने किया कबुल

वहीं, अन्य वारदात को भी पांचों आरोपियों ने कबुल कर लिया है। बता दें कि पांचों आरोपी झारखंड के रहने वाले है जो ट्रेनों में सफर कर महिलाओं को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम देते थे, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews