जबलपुर- रेलवे पुलिस ने पकड़े 1 करोड़ 27 लाख रूपये, हवाला की आशंका

जबलपुर- रेलवे पुलिस ने पकड़े 1 करोड़ 27 लाख रूपये, हवाला की आशंका

जबलपुर, संदीप कुमार। रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार रूपये नगद और 6 किलो 100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी द्वारा इस संबंध में कोई भी कागजात पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इसके बाद रेल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जबलपुर रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक यात्री जबलपुर से मुंबई जा रहा है और उसके पास बड़ी तादाद में नकद रकम और जेवरात हैं। सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस ने जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर सर्चिंग शुरू की और प्लेटफार्म में उपस्थित सभी लोगों की चेकिंग करना शुरू किया। इसी बीच में एक व्यक्ति थानाराम की जब तलाशी ली गई तो उसके बैग में कई पैकेट में नोटों की गड्डियां जमी हुई मिली। रेल पुलिस थानाराम को लेकर  थाने में आई और उससे पूछताछ की गई। थानाराम ने बताया कि उसके बैग में एक करोड़ 27 लाख 20 हजार रूपए और 6 किलो 100 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। उसने अपने घर के सोने के जेवर जबलपुर के सोने चांदी के दलाल को बेचे हैं और सोना बेचने के एवज में उसे यह रकम मिली है। लेकिन पुलिस को उसकी इस बात पर यकीन नहीं था इसलिए पुलिस ने तफ्तीश की तो यह बात गलत पायी गयी।

माना जा रहा है कि थानाराम हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है, इसलिए इतनी बड़ी रकम लेकर मुंबई जा रहा था। रेल एसपी सुनील कुमार जैन ने बताया इतनी बड़ी रकम बरामद होने की वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस बात की सूचना दे दी गई है और जल्द ही उनके अधिकारी आरोपी से पूछताछ करेंगे। फिलहाल जीआरपी इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews