
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस अवैध कार्रवाई के खिलाफ लगातार लगाम कसने में जुटी हुई है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान तिलवारा थाना अंतर्गत पुलिस ने तेज रफ्तार से गुजर रही एक न्यू थार जीप को रोका। जिससे वहां भगदड़ मच गई। जिसकी तलाशी लेने पर सभी को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। आइए विस्तार से जानें…
फरार आरोपी की तलाश जारी
दरअसल, जीप की तलाशी लेने पर पुलिस को जानवर के शरीर का करीब दो किलो का टुकड़ा मिला। इसके साथ ही, सिंगल नाल की बंदूक और कारतूस भी जब्त किए गए है। इस दौरान मौके से आरोपी टीकाराम, प्रिंस पटेल और संदीप रजक को घेराबंदी कर दबोचा लिया गया और उनसे पुछताछ भी जारी है। वहीं, गैंग का प्रमुख सरगना मुकेश पटेल वहां से फरार हो गया है। जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल, मांस के टुकड़े को परीक्षण के लिए भेजा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”816504867″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

