जबलपुर में हेड कांस्टेबल को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान ली आखरी सांस

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Jhabua

जबलपुर के गोहलपुर थाना में पदस्थ 61 वर्षीय प्रधान आरक्षक रमेश जाटव की रविवार को हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो है। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी की मौत की जानकारी लगते ही विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

किसी काम से बाइक पर निकले थे घर से 

गोहलपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश जाटव किसी कार्य से डिलाईट टॉकीज के पास से बाइक से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

साथियों में शोक 

दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया, सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी, टीआई गोहलपुर रीतेश पांडे, टीआई ओमती राजपाल बघेल, टीआई हनुमानताल धीरज राज और टीआई सिविल लाइन अनूप नामदेव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर दुर्घटना के हालातों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि
रमेश जाटव अपने सहकर्मियों के बीच एक ईमानदार, शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से साथी कर्मचारी और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews