Hindi News

हाईकोर्ट में MP नर्सिंग घोटाले पर हुई सुनवाई, परीक्षा की तारीखों को लेकर सुनाया ये फैसला

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
फर्जीवाड़े के कारण छात्रों की परीक्षाएं कई बार स्थगित और रद्द कर दी गई थी, जिससे उनकी पढ़ाई और करियर पर गहरा असर पड़ा। वहीं, हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद परीक्षाएं समय पर आयोजित होंगी।
हाईकोर्ट में MP नर्सिंग घोटाले पर हुई सुनवाई, परीक्षा की तारीखों को लेकर सुनाया ये फैसला

मध्य प्रदेश (MP) में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में हुए फर्जीवाड़े मामले में हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच के जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिसमें हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रस्तावित परीक्षाओं में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। वहीं, परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार 28 और 29 अप्रैल से ही कराई जाएंगी। बता दें कि यह आदेश लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल द्वारा दायर जनहित याचिका सहित सभी संबंधित मामलों पर सुनवाई करते हुए दिया गया है।

इसके अलावा, कोर्ट का कहना है कि नए सत्र की मान्यता प्रक्रिया अब MP नर्सिंग काउंसिल के माध्यम से होगी। साथ ही कॉलेजों को अपने आवेदन काउंसिल के सामने प्रस्तुत करना होगा। जांच-पड़ताल की जाने के बाद ही मान्यता दी जाएगी।

जांच में हुआ खुलासा

बता दें कि अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका के बाद हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में नियमों और मानकों की अनदेखी का मामला संज्ञान लिया था। जिसकी जांच-पड़ताल सीबीआई द्वारा करवाई जा रही थी। जिसमें यह खुलासा हुआ कि प्रदेश में खोले गए लगभग 700 नर्सिंग कॉलेजों में से केवल 200 कॉलेज ही मानकों का पालन करते हैं। बाकि कॉलेजों को फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मान्यता दी गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गठित हाई लेवल कमेटी की भूमिका को समाप्त कर दिया।

छात्रों को राहत

फिलहाल, जांच में दोषी पाए गए कॉलेजों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय नहीं सुनाया है। बता दें कि फर्जीवाड़े के कारण छात्रों की परीक्षाएं कई बार स्थगित और रद्द कर दी गई थी, जिससे उनकी पढ़ाई और करियर पर गहरा असर पड़ा। वहीं, हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद परीक्षाएं समय पर आयोजित होंगी। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

संदीप कुमार, जबलपुर

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews