कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Congress Leader Raja Pateria Bail Hearing : मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई,  जस्टिस संजय द्विवेदी की एकल पीठ में हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है,  गौरतलब है कि ग्वालियर की स्पेशल कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद मध्यप्रदेश  हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, कांग्रेस नेता राजा पटेरिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हत्या’ संबंधी टिप्पणी करने का आरोप है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ओर सीनियर कांग्रेस नेता हैं राजा पटेरिया

दरअसल 11 दिसंबर को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना जिले में कार्यकर्ताओं के बीच टिप्पणी की थी, राजा पटेरिया ने कहा था कि
‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है, संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस …  हराने के लिए तैयार रहो
इस बयान का वीडियो वायरल हुआ और भाजपा ने राजा पटेरिया पर कार्रवाई की, हालांकि बवाल मचते ही राजा पटेरिया ने अपने बयान पर अगले ही दिन माफी मांग ली थी, पटेरिया ने सफाई दी थी कि, ‘मैं गांधी को मानने वाले हूं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता, मेरा वीडियो गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन वही मामले में पन्ना की पवई थाना पुलिस ने 12 दिसंबर को पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews