हाई कोर्ट ग्रुप डी की भर्ती कोरोना के चलते स्थगित

हाई कोर्ट ग्रुप डी की भर्ती कोरोना के चलते स्थगित

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एचपीएचसी ने ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार, वाटर-मैन, माली और स्वीपर के पद पर आवेदन मांगें थे, 10 जनवरी से इन पदों के लिए आये आवेदनों पर इंटरव्यू शुरू होने थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इन इंटरव्यू को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को आदेश जारी कर दिया गया, इन पदों के लिए 10 जनवरी से 16 जनवरी तक साक्षात्कार होना था।

यह भी पढ़े.. कार में छिपाकर दिल्ली ले जाया जा रहा 15 लाख का गांजा पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

708 पदों पर होनी थी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 708 रिक्तियां पर वैकेंसी निकाली गई है। जिनमें से 69 ड्राइवर पदों के लिए, 475 चपरासी के लिए, 51 माली के लिए और 113 स्वीपर पदों के लिए हैं। इन पदों पर 09 नवंबर, 2021 को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। एमपी हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2021 के लिए बड़ी संख्या में आवदेन आए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews