Online गेम पर हाई कोर्ट की सख्ती, MP सरकार को दिया तीन महीने का समय, पढ़ें पूरी खबर

Online गेम पर हाई कोर्ट की सख्ती, MP सरकार को दिया तीन महीने का समय, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। ऑनलाइन गेम खेलने से बच्चों को हो रहे नुकसान पर अब MP हाई कोर्ट (MP High Court strict on online games) ने सख्ती दिखाई है। एक मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए कि तीन महीने में ऑनलाइन गैंबलिंग पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की पहल की जाये।

जस्टिस विवेक अग्रवाल की सिंगल बेंच ने चिंता जाहिर हुए कहा कि ऑनलाइन गैंबलिंग (online gambling) के कारण युवाओं पर बुरा असर हो रहा है, वे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं।  इसलिए राज्य सरकार को अब और इन्तजार ना करते हुए इस पर रोक लगाने की पहल करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – Amrita Pritam : अधूरे इश्क की मुकम्मल दास्तां, नवरोज ने पूछा था ‘क्या मैं साहिर अंकल का बेटा हूं’

दरअसल हाई कोर्ट में सिंगरौली के सनत कुमार के केस के सम्बन्ध में सुनवाई हो रही थी वे ऑनलाइन गैंबलिंग में फंसकर साढ़े आठ लाख रुपये गँवा चुके हैं। सुनवाई उनकी जमानत अर्जी को लेकर थी, सनत कुमार पर आरोप है कि उसने अपने नाना के एकाउंट से करीब 8 लाख 51 हजार रुपये अवैध तरीके से निकाले और ऑनलाइन गेम एवं ऑनलाइन IPL सट्टे में लगा दिए।

ये भी पढ़ें – MG Advanced Gloster भारत में हुई लॉन्च, DOW और RCTA फीचर्स इसे बनाते हैं बेहद खास

सनत कुमार के खिलाड़ सिंगरौली थाने में धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है, दिसंबर 2021 में उसकी गिरफ़्तारी हुई थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews