नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उतरा हिंदू सेवा परिषद

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उतरा हिंदू सेवा परिषद

जबलपुर | नागरिक संशोधन कानून के विरोध में एक ओर जहां देश के कई राज्यों में हिंसा का माहौल बना हुआ है तो वही जबलपुर में नागरिक संशोधन  के पक्ष में महा रैली निकाली गई| हिंदू सेवा परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा| 

हिंदू सेवा परिषद के लोगों का कहना है केंद्र सरकार द्वारा नागरिक संशोधन कानून बनाने के बाद देश में अराजकता का माहौल जबरन बनाया जा रहा है, जबकि इस कानून से देश का हित होगा| कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते इस कानून का विरोध कर रहे है और हिंसा के जरिए आम आदमी को परेशान किया जा रहा है | हिंदू सेवा परिषद की मांग है कि नागरिक संशोधन कानून मध्यप्रदेश में भी जल्द से जल्द लागू होना चाहिए| इसके साथ ही एनआरसी, यूनिफॉर्म सिविल कोड सहित जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनाने की मांग भी कार्यकर्ताओ ने की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews