जबलपुर धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी का ऐतिहासिक फैसला, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को मिलेगी छुट्टी

जबलपुर धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी का ऐतिहासिक फैसला, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को मिलेगी छुट्टी

Jabalpur News : मध्य प्रदेश धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी ने मासिक धर्म के समय छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। लॉ यूनिवर्सिटी ने एक सर्कुलर जारी करते हुए छात्राओं को हर सेमेस्टर में 6 दिन के अवकाश की घोषणा की है। छात्रों के हित में इस तरह का निर्णय लेने वाली धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी देश का पहला लॉ विश्वविद्यालय है। बता दें कि इससे पहले केरल यूनिवर्सिटी (KU) ने यह निर्णय लिया था।

लॉ यूनिवर्सिटी ने जारी किया सर्कुलर

धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति डॉ. शैलेश एन हाडली ने बताया कि लंबे समय से स्टूडेंट बार एसोसिएशन की मांग आ रही थी कि पीरियड्स के समय छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से समस्या होती है। उसे देखते हुए ऐसी स्थिति में छात्राओं को छुट्टी दी जाए। जिसके बाद स्टूडेंट बार एसोसिएशन और डीन के साथ मिलकर प्रभारी कुलपति ने निर्णय लिया कि छात्राओं को हर सेमेस्टर में 6 दिन की छुट्टियां पीरियड लीव के रूप में दी जाएगी।

KU पहले ले चुकी है ऐसा फैसला

आगे उन्होंने बताया कि इस तरह के फैसले से ना सिर्फ छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मदद मिलेगी, बल्कि पीरियड्स से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां भी दूर होगी। बता दें कि इससे पहले साल 2023 में ही केरल विश्वविद्यालय ने भी महिलाओं के लिए विशेष मासिक धर्म अवकाश के आदेश जारी किए थे।

[dgv_vimeo_video id=”869989727″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews