नक्सली कितनी कोशिश कर लें, उन्हें प्रदेश के जंगलों के कोर एरिया में नहीं घुसने दिया जाएगा : नरोत्तम मिश्रा

नक्सली कितनी कोशिश कर लें, उन्हें प्रदेश के जंगलों के कोर एरिया में नहीं घुसने दिया जाएगा  : नरोत्तम मिश्रा

जबलपुर, संदीप कुमार| प्रदेश के गृहमंत्री का पद संभालने के बाद आज पहली बार जबलपुर (Jabalpur) पहुंचे नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने यहां अपराधों की समीक्षा बैठक की| पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश देने के बाद नरोत्तम मिश्रा यहां मीडिया से मुखातिब हुए|

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में नक्सली गतिविधियों (Naxalite activities) को रोकने में सरकार (Government) को बड़ी सफलता मिलेगी और नक्सली कितनी कोशिश कर लें लेकिन उन्हें प्रदेश के जंगलों के कोर एरिया में नहीं घुसने दिया जाएगा| कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नरोत्तम ने कहा कि एक दौर था जब दिग्विजय सिंह के शासनकाल में प्रदेश में डाकुओं के गिरोह और नक्सलियों का खौफ हुआ करता था लेकिन आज का दौर दूसरा है जहां नक्सलवाद काबू में हैं और डाकुओं का सफाया हो चुका है|

अपने ही अंदाज़ में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में माफिया को खत्म करने का अभियान चल रहा है और जो अपराधी कानून से ऊपर उठकर पैठ बनाना चाहेगा उसे भूनकर रख दिया जाएगा| नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा के अगले सत्र में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के जरिए लव जिहाद को रोकने का कानून लाया जाएगा और अगले सत्र में प्रदेश को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews