जबलपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

accident

Jabalpur Road Accident : जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार देखने को मिला है, जहां बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है, जिन्हें स्थानीय लोग और 108 एबुंलेस की मदद से इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया है। फिलहाल, घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मंगेली बायपास की घटना

थाना प्रभारी बरगी शिवमंगल सिंह ने बताया कि मंगेली बायपास के पास सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत होने की सूचना मिली। जिसपर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई, जहां बाइक सवार 3 लोगों को एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गया। वहीं, मृतकों की पहचान सतेन्द्र झारिया निवासी बरेला शारदा मंदिर और शंकर झारिया निवासी मनकेड़ी बरगी नगर के रुप में की गई है। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पिंकी गोंटिया गंभीर रूप से घायल हो गई है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews