
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से खबर सामने आई है, जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ हॉस्टल वार्डन में जमकर मारपीट की। इसकी जानकारी बच्चों ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद बच्चों के परिजन रीवा से स्कूल पहुंचे और बच्चे से मारपीट की। वजह पूछने पर प्रबंधन के वार्ड को हटा देने की बात कही। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही देखते हुए परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में करवा दी है।
गौर क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला गौर के समीप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का है। जब वार्डन मुकेश शर्मा ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले शिवांश को जमकर मारा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 1 सप्ताह पहले शिवांश ने अपने एक साथी के साथ हॉस्टल में कुछ शैतानी कर दी थी। इसके लिए वार्डन ने पहले भी बच्चे से सौ बार उठक बैठक लगवाई थी। इसी बात पर प्रिंसिपल ने वार्डन से बच्चे को सजा देने की बात पूछी, जिससे नाराज होकर वार्डन ने अपना गुस्सा निकालते हुए बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की।
मामला दर्ज
वहीं, बच्चे ने इसकी शिकायत चोरी से अपनी घरवालों को दी। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही देखते हुए परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद स्कूल पहुंची पुलिस बच्चे और परिजन को लेकर थाने पहुंची और बच्चे के बयान के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बच्चे से मारपीट की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

