घर के सामने होटल संचालक की गोली मारकर हत्या

घर के सामने होटल संचालक की गोली मारकर हत्या

जबलपुर ।

शहर में अपराध चरम सीमा पर पहुँच गया है।लोगो की हत्या करना आम बात हो गई है।ताजा मामला गोसलपुर थाना के गांधीग्राम का है जहाँ देर रात होटल संचालक की घर के गेट के सामने अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घर की दीवार पर स्कूटी सहित गिर पड़ा। चीख सुनकर घर के लोग जब तक बाहर निकले तब तक हमलावर भाग चुके थे।घटना म बाद आनन फानन में युवक को को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गांधी ग्राम निवासी ऋषि असाटी की होटल है।देर रात ऋषि होटल को बंद कर स्कूटी से घर के लिए निकला था। करीब 15 मिनट बाद वह अपने घर के गेट के पास पहुंचा और मां को गेट खोलने के लिए आवाज लगाई। उसी समय कुछ लोगों ने ऋषि के सिर में गोली मार दी।फायर की आवाज सुनते ही उसके पिता पुरुषोत्तम असाटी और घर के लोग बाहर की तरफ भागे। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी बाहर निकल आए। देखा कि गेट के पास ऋषि दीवाल से सटा खून से लथपथ पड़ा था। बेटे की हालत देखकर वह बुरी तरह घबरा गए। आनन-फानन में निजी वाहन से ऋषि को मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews