Jabalpur News : विवाद के बाद पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट, लॉकडाउन में हुआ था प्रेम विवाह

Jabalpur News : विवाद के बाद पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट, लॉकडाउन में हुआ था प्रेम विवाह

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur District) में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक वकील (Advocate) ने अपनी विकलांग पत्नी की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान ही दोनो ने प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। घटना के बाद पुलिस (Jabalpur Police) ने आरोपी वकील को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना के गलगल इलाके की है। यहां गलगला में रहने वाले पेशे से वकील दीपचन्द अपनी विकलांग पत्नी मोनिका के सिर पर रॉड मारकर हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पेशे से वकील है और कुछ माह पहले ही लॉकडाउन के दौरान उसने मोनिका से प्रेम विवाह किया था।

रोज होता था पति-पत्नी का विवाद
परिजनों के मुताबिक, आरोपी पति चन्ददीप और मोनिका के बीच हमेशा विवाद होता था कई मर्तबा परिवार वालो ने समझाने की कोशिश भी की पर इसका कोई नतीजा नही निकला। परिजनों का आरोप है कि चंद्रदीप ने विकलांग मोनिका से झूठा प्रेम का नाटक कर उसके साथ प्रेम विवाह किया और उसके बाद विकलांगता (Disability) में शासन से मिलने वाली राशि को हड़पने की फिराक में था जो कि मोनिका को मिलने वाली थी।

इससे पहले भी किया था जानलेवा हमला
मृतिका के परिजनों का आरोप है कि दो माह पहले भी आरोपी चंद्रदीप ने मोनिका के साथ मारपीट कर पड़ोसियों की शिकायत एसपी ऑफिस (Jabalpur SP Office) में की थी,परिजनों ने आरोपी की वकालत पर भी सवाल उठाए है।उनका कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

हिरासत में आरोपी

कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि गलगला में एक नवविवाहिता की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई है तो पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुँच आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए मेडिकल कॉलेज (Medical College) भेज जाँच शुरू कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews