
Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering
Jabalpur Corona : मध्यप्रदेश के जबलपुर में शनिवार को एक और कोरोना का मरीज सामने आया है, इसके साथ ही जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है। कोरोना का यह नया मरीज कल कोरोना पॉजिटिव निकली महिला का ही पति है। महिला, उसका पति और दोनों बच्चे 1 जनवरी को आस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुंचे थे। इसके साथ ही ब्रिटेन से जबलपुर होते हुए बांधवगढ़ नेशनल पार्क घूमने पहुँचे डॉक्टर दंपत्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सभी संक्रमित होमआइसोलेशन में
3 जनवरी को ब्रिटेन से एक डॉक्टर दंपत्ति कान्हा नेशनल पार्क घूमने के बाद जबलपुर होते हुए बांधवगढ़ जा रहे थे तभी रास्ते में हल्की सर्दी खांसी बुखार के लक्षण होने पर डॉक्टर दंपत्ति ने जबलपुर के एक प्राइवेट लैब में जांच के लिए सैंपल दिया था और इसके बाद दोनों बांधवगढ़ के लिए निकल गए थे। जहां जांच के दौरान डॉक्टर दंपति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इस कोरोना पॉजिटिव दम्पत्ति को जबलपुर जिले में दर्ज नहीं किया गया है बताया जा रहा है कि, डॉक्टर दंपत्ति को जबलपुर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, डॉक्टर दंपत्ति यदि जबलपुर पहुंचती है तो फिर कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2 से बढ़कर 4 हो जाएगी। आपको बता दें कि 29 दिसंबर को अमेरिका से लौटी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी जिसको अभी भी होम आइसोलेट पर रखा गया है हालांकि महिला के कोरोना वेरिएंट का पता लगाने के लिए उसका जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा गया है जिसकी कुछ दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। इसके साथ ही विवेकानंद वार्ड निवासी 38 वर्षीय महिला ऑस्ट्रेलिया में एक कंपनी में काम करती है। जो अपने पति और दो बेटों के साथ 1 जनवरी को मुंबई होते हुए जबलपुर पहुंचे थे। खांसी-जुखाम होने के कारण महिला ने प्राईवेट लैब में कोरोना टेस्ट करवाया था, इसके बाद महिला की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसके बाद अब महिला का पति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जहां महिला और उसके पति दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
