लॉकडाउन में बन रही थी अवैध कच्ची शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा

लॉकडाउन में बन रही थी अवैध कच्ची शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा

जबलपुर|संदीप कुमार| Jabalpur News लॉकडाउन (Lockdown) में शराब दुकान (Liquor Shop) बंद होने के कारण अवैध शराब की तस्करी भी बढ़ी । आज मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने पनागर के काकर हाई तालाब में दबिश देते हुए 40 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब जप्त की साथ ही मौके पर 6200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद की है।

आबकारी विभाग (Excise Department) ने कार्यवाही के दौरान मौके पर कुल 12 प्रकरण भी पंजीबद्ध किये है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह आबकारी विभाग को सूचना मिली कि पनागर के पास तालाब किनारे बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से कच्ची शराब को बनाया जा रहा है इस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग मौके पर पहुंचा और कार्यवाही की।

ठेकेदारों को हो रहा था नुकसान इस कारण बंद है शराब की दुकानें
आबकारी अधिकारी जी.एल मरावी ने बताया कि वर्तमान में शासकीय शराब की दुकाने पूरी तरह से बंद है। वजह है ठेकेदारों को लगातार घाटा होना।शासकीय शराब की दुकानें बंद होने का फायदा इस लॉक डाउन में अवैध शराब तस्कर उठा रहे थे जिसके तहत आबकारी विभाग ने आज एक बड़ी कार्यवाही हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews