एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर, आशीष तिवारी की मौत की जांच के लिए टीम गठित

एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर, आशीष तिवारी की मौत की जांच के लिए टीम गठित

जबलपुर, संदीप कुमार। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की खबर का जबलपुर में बड़ा असर हुआ है। अपने पति की मौत के बाद सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलते हुए वीडियो वायरल करने वाली नेहा आशीष तिवारी की शिकायत वाली खबर दिखाई जाने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एमबी ब्रेकिंग ने ये खबर प्रमुखता से दिखाई थी।

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम को संभाग कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी से अवगत करवाया, जिसके बाद अब एक जांच दल गठित कर दिया गया है जिसमें एडीएम पुलिस अधिकारी और चिकित्सक शामिल हैं। यह जांच दल इस पूरे घटनाक्रम की डिटेल रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करेगा, जिसके बाद दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कित 12 दिन पहले कोरोना संक्रमण से आशीष तिवारी की मेडिकल अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। आशीष की मौत हो जाने के बाद उनकी पत्नी नेहा तिवारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करते हुए पूरे मामले में जांच की मांग की थी। इसे लेकर उनका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिला मेडिकल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर न केवल सवाल उठाए थे, बल्कि दोषी चिकित्सकों पर तत्काल एफआईआर करने की मांग भी की थी। इस सिलसिले में सामाजिक संगठन और शहर के कई लोग आगे आए थे और आज जिला कलेक्टर से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है। पूरे मामले में जनाक्रोश उठने के बाद अब प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews