जबलपुर के सिलुआ में कोबरा प्रजाति के नाग-नागिन के जोड़े ने मचाया गदर, चार दिन बाद आया पकड़ में

जबलपुर के सिलुआ में कोबरा प्रजाति के नाग-नागिन के जोड़े ने मचाया गदर, चार दिन बाद आया पकड़ में

Jabalpur Cobra Snake : मध्यप्रदेश के जबलपुर के सिलुआ गांव में एक परिवार पिछले चार दिनों से दहशत में है, शुक्रवार को पूरे परिवार को इस दहशत से मुक्ति मिली, दरअसल यहाँ रहने वाले मनोज महदेले के घर पर बीते चार दिनों से नाग-नागिन का जोड़ा घर को घेरा हुआ था।हालत यह थी कि कि नाग नागिन का जोड़ा पूरे घर में घूम रहा था परिवार के सदस्यों ने कई बार इस जोड़े को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी, नाग नागिन की दहशत ने पूरे घर के लोगों को घर से बाहर कर दिया और परिवार घर के बाहर रहने को मजबूर हो गया था। घर में रहने वालों की माने तो नाग- नागिन का जोड़ा पूरे घर में बिना किसी डर के घूम रहा था, वह कभी टीवी के नीचे, तो कभी किचन के पास, तो कभी पलंग के नीचे या फिर पंखे पर नजर आता। बीते चार दिनों से महदेले का पूरा परिवार नाग-नागिन की दहशत में दिन-रात गुजार रहा था।आखिरकार शुक्रवार को इस जोड़े को पकड़ा गया जिसके बाद न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले ने चैन की सांस ली।

बेहद जहरीला था यह जोड़ा 

नाग-नागिन को पकड़ने कई माहिर पहुंचे लेकिन हर बार यह जोड़ा चकमा दे जाता जिसके बाद पीड़ित परिवार के मनोज महदेले ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को बुलाया,  शुक्रवार की शाम को गांव सिलुआ पहुंचकर सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाग-नागिन का रेस्क्यू किया। जानकारों की माने तो साढ़े चार फीट लंबा कोबरा प्रजाति का नाग-नागिन का जोड़ा बहुत ही खतरनाक था। नाग नागिन का जोड़ा पकड़ में आते ही सभी ने चैन की सांस ली।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews