संपत्ति विवाद में रिश्तों का कत्ल, कैंची घोंपकर पिता की हत्या, भाभी पर जानलेवा हमला

संपत्ति विवाद में रिश्तों का कत्ल, कैंची घोंपकर पिता की हत्या, भाभी पर जानलेवा हमला

जबलपुर, संदीप कुमार| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) की संस्कारधानी जबलपुर (Jabalpur) में बीते 24 घण्टे के भीतर दो हत्याए होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है,गढ़ा थाना अंतर्गत जहाँ कल एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई तो वही आज पारिवारिक संपति विवाद में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी|

बटवारे को लेकर हुआ विवाद
आरोपी मनीष जो कि सिलाई का काम किया करता है सोमवार की शाम जब वह घर पहुँचा तो उसका सम्पति बटवारे को लेकर पिता आतई सिंह से कहासुनी हो गई,पिता पुत्र में काफी देर तक विवाद होता रहा इसी बीच मनीष ने अपने पिता पर धारदार कैची से हमला कर दिया,हमले में पिता आतई सिंह के पेट मे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई|

भाभी जिंदगी और मौत के मुँह में
आरोपी मनीष जब पिता आतई सिंह पर हमला कर रहा था तभी उसकी भाभी शिखा कोष्टा भी वहाँ पहुँच गई और मनीष को पकड़ने लगी इस दौरान आरोपी ने उस पर भी कैची से वार किया,अभी घायल शिखा जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है|

सम्पति को लेकर तीन भाई और पिता से चल रहा था मनीष का विवाद
गोहलपुर थाना पुलिस ने घटना के बाद जब सूजी मोहल्ला में जाकर जांच शुरू की तो पाया कि मनीष का अपने तीन अन्य भाई और पिता के साथ संपति को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है,आज से पहले भी पिता और भाइयों के साथ मनीष का विवाद हो चुका है|.

आरोपी मनीष गिरफ्तार
हनुमान ताल थाना क्षेत्र के सूची मोहल्ला में हुई घटना की जैसी ही सूचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया और आरोपी मनीष को धारदार तेजी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि आरोपी मनीष मौके से फरार होने की फिराक में था पर इससे पुलिस पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया फिलहाल पुलिस ने मृतक आतई सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल रिफर कर जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews