
Jabalpur News : जबलपुर शहर के प्रसिद्ध राजुल बिल्डर के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर भोपाल इनकम टैक्स विभाग ने आज छापेमार कार्रवाई की है, जिससे अन्य बड़े बिल्डरों में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि राजुल बिल्डर के मालिक दिलीप मेहता टैक्स चोरी और रिटर्न में गड़बड़ी कर रहे हैं। जिसपर ये कार्रवाई की गई।

सरकार को हुआ नुकसान
बता दें कि इनकम टैक्स की टीम आज सुबह रसल चौक स्थित राजुल बिल्डर के कार्यालय पहुंची, जहां तमाम दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिसपर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही थी। साथ ही उनके अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जिसके कारण शासन को बड़ा नुकसान भी हो रहा था। फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग द्वारा कार्रवाई अभी भी जारी है।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

