मजदूरों को घर पहुँचने में जुटी है भारतीय रेल,1 जून से चलेंगी 200 अतिरिक्त ट्रेनें

mp rail news

जबलपुर/संदीप कुमार

रेल मंत्री के निर्देश पर अभी तक करीब 1600 श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन देश भर में किया गया है जिसमें पश्चिम मध्य रेल्वे ने भी अपनी सहभागिता दिखाई है। रेल्वे अब लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त परिचालन करने जा रहा है। केंद्र सरकार ने देश की सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि जो श्रमिक रास्ते में हैं उन्हें राज्य सरकारें मैन लाइन रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीकृत करें एवं इसकी लिस्ट रेलवे को दें जिससे कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके।

इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी एवं इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी। ट्रेनों की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।
भारतीय रेल अपील करती है कि श्रमिक धैर्य रखें एवं अपने स्थान पर ही रहें। भारतीय रेल द्वारा श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पूरी व्यवस्था की जा रही है एवं इस हेतु भारतीय रेल द्वारा राज्य सरकारों से उचित समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews