स्कूली बच्चों को नशे की आदत लगाता था यह शख्स, मुंह मांगे दाम पर बेचता था नशीले इंजेक्शन

-Intoxication-injection-supplier-arrest--

जबलपुर|  हनुमानताल पुलिस ने आज एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कि चलती फिरती अपनी नशे की दूकान लेकर घूम किया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से नशे के इंजेक्शन बरामद किए है । मोती नाला निवासी रज्जक स्कूली बच्चो को नशे के इंजेक्शन का पहले आदि बनाया करता था और फिर जब इसकी लत लग जाती थी तो उसे मुँह मांगे दाम में उपलब्ध करवाया करता था। 

गुरूवार को हनुमानताल पुलिस को जब नशे के इस कारोबारी का पता चला तो तुरंत घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया और उसके पास से इंजेक्शन बरामद किए।पुलिस आरोपी से ये भी जानकारी ले रही है कि आखिर वो ये इंजेक्शन कहा से लाया करता था।गौरतलब है कि जबलपुर पुलिस ने इन दिनों नशे के खिलाफ एक अभियान छेड़ा है जिसके तहत लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews