
जबलपुर के फ्लाईओवर ब्रिज पर अजीबोगरीब हरकतों के बाद अब कुछ लड़के तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए इस्लामिक झंडा लहराते हुए सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। मदन महल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”1116179453″]
पुलिस की अपील
एएसपी ट्रैफिक ने सभी लोगों से अपील की है, कि ब्रिज का उपयोग वाहन चलाने में करे ना कि रील और वीडियो बनाने में। दअरसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें मदन महल रेलवे स्टेशन के पास कुछ लड़के पहले तो फ्लाईओवर ब्रिज पर खड़े होकर बड़ा झंडा लहरा रहे हैं, और फिर उसके बाद तेज रफ्तार से बाइक चला रहे है।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
मदन-महल पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो को बनाने के इसे इंस्टाग्राम में पोस्ट भी किया है। जबलपुर पुलिस अब इन लड़कों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जो झण्डा लहराया जा रहा है उसमें कलमा लिखी है, आपत्तिजनक कुछ नहीं लिखा गया है, पुलिस युवकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
