आईटीआई का छात्र निकला शातिर चोर,शौक के लिए करता था चोरी

आईटीआई का छात्र निकला शातिर चोर,शौक के लिए करता था चोरी

जबलपुर/संदीप कुमार

मदन महल थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो कि महज अपने बाइक शौक के लिए चोरी किया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन शानदार मोटरसाइकिल बरामद की है। चोर का नाम यशवंत सिंह है जो कि मूलत: सागर का रहने वाला है।

आईटीआई पास है आरोपी यशवंत
सागर निवासी यशवंत ने आईटीआई से पढ़ाई की है। जबलपुर में रहकर वह पानी के आरओ ठीक करने का काम किया करता था। यशवंत राय आरओ बनाने में इतना एक्सपर्ट था कि हर बड़ी कंपनी कॉल कर उसे रिपेयरिंग का काम दिया करती थी। अपने शौक के लिए उसने हुनर का इस्तेमाल का किया और चोरी के रास्ते पर उतर गया।

यशवंत राय के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल हुई बरामद
मदनमहल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। संभवत: युवक उस बाइक को बेचने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुँच कर युवक यशवंत राय को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा, महज शौक के लिए बन गया चोर
सागर निवासी यशवंत राय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह आईटीआई का छात्र है और जबलपुर में रहकर वह पढ़ाई भी कर रहा है। सिर्फ अपने महंगे शौक के लिए उसने चोरी का रास्ता चुना। यशवंत ने बताया कि अभी तक उसने अपने शौक के लिए तीन मोटरसाइकिल गढ़ा और मदनमहल से चोरी की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews