ठंड के कारण जबलपुर प्रशासन ने स्कूल टाइम में किया बदलाव, जानें अब कितने बजे से लगेगी कक्षाएं

jabalpur

Jabalpur News: ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। ठंड में सबसे ज्यादा अगर परेशानी होती है तो वह स्कूली बच्चों को। जिसको लेकर जबलपुर कलेक्टर ने छोटे बच्चों को ठंड से परेशान होते देख प्री प्राइमरी और प्राथमिक कक्षाओं के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं।

आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश दिए हैं। दरअसल, जबलपुर में कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसको देखते हुए उन्होंने आदेश जारी किए है कि अब जिले भर के सभी शासकीय- अशासकीय- अनुदान एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्री प्राइमरी और प्राथमिक कक्षाएं सुबह 8:30 के बाद से लगेंगे। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन करवाया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि जो स्कूल आदेश का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बता दे कि जबलपुर में इस समय भीषण ठंड चल रही है जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

jabalpur

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews