
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के निर्देश पर प्रशासन और नगर निगम की टीम तिलवारा हाईवे चौराहे पर पहुंची। इस दौरान शहर में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी के माध्यम से कार्रवाई की गई।
एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई
दरअसल, शुक्रवार की दोपहर को रमनगरा गांव में रहने वाले चार छात्र जब स्कूल से वापस घर लौट रहे थे इस दौरान तिलवारा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में सवार दो छात्रों को रौंद दिया, वहीं घटना में पैदल आ रहे दो छात्र भी घायल हुए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है उन्होंने तो यहां तक चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हाईवे के पास से सड़क की व्यवस्था नहीं होती है तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने पर अमादा हो गई। इस दौरान एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने हाईवे दोनों तरफ सर्विस लाइन में फैले एक दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर दोबारा यहां पर अतिक्रमण लगाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”934464960″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
