डिवाइडर से टकराकर पलटी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस, चालक और पेशेंट दोनों घायल

जबलपुर में मरीज को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चालक और मरीज दोनों घायल हुए हैं। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
Jabalpur

जबलपुर में एक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस पलट गई। इस हादसे में मरीज और चालक दोनों को ही चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक 108 एंबुलेंस बरेला से एक मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही थी।

मरीज को धनपुरी में हुए एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। एंबुलेंस कैंट थाना क्षेत्र पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा गई और पलट गई। मरीज और चालक दोनों घायल हुए हैं।

टकराकर पलटी एंबुलेंस

यह मामला रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच सीईओ बंगले के पास का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस काफी स्पीड में थी। तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और एंबुलेंस डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर काफी तेज थी, जिससे एंबुलेंस पलटी खा गई।

क्रेन से हटाई गाड़ी

घटना की सूचना जैसे ही कंट्रोल रूम पहुंची। तुरंत ही कैंट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में एसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने मरीज और चालक को एंबुलेंस से बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क के किनारे पहुंचाया गया। जो मरीज है वह धनपुरी का है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों से मिली सूचना

बता दें कि एंबुलेंस जिस मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। उसके परिजन पीछे से बाइक और कार से आ रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से मरीज और चालक को बाहर निकाला गया। मरीज पहले से ही एक्सीडेंट का शिकार हो चुका था और वापस हुआ हादसे के कारण उसके सर से लगातार खून बह रहा था। उसे और चालक दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews