जबलपुर: एशिया का सबसे बड़ा नाला “ओमती” अतिक्रमण मामला चर्चा में, कोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस

ग्वालियर हाईकोर्ट

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय जस्टिस श्री अतुल श्रीधरण और माननीय जस्टिस श्री विजय कुमार शुक्ला की बेंच द्वारा जबलपुर स्थित ओमती नाला के केचमेंट एरिया में स्थित अतिक्रमणों को हटाने के बारे में याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत, अभ्यावेदन पर नगर निगम आयुक्त उचित निर्णय लेकर 2 माह में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिनांक 31/8/2021 को दिए थे।

यह भी पढ़े… 10 वीं की परीक्षा देकर लौट रही दो बहनों और चचेरे भाई की हादसे में मौत

याचिकाकर्ता मनीष शर्मा प्रांतीय संयोजक नागरिक उपभोक्ता मंच द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर एशिया के सबसे बड़े नाले “ओमती”, जो कि पूर्व समय में ओमवती नदी हुआ करती थी, उसके दोनों तरफ केचमेंट एरिया में भारी मात्रा में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी।  इस याचिका पर फैसला  देते हुए 2 माह में निराकरण के आदेश दिए थे, लेकिन नगर निगम जबलपुर द्वारा आज  7 महीने  पूरे हो जाने के बाद  भी कोई निर्णय नहीं लिया गया।  याचिकाकर्ता द्वारा अक्टूबर माह में इस बारे  में रिमाइंडर भी भेजा था, स्पष्ट है कि यह माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना है। याचिकाकर्ता ने बताया नगर निगम आयुक्त के नाम अवमानना नोटिस भेज कर 15 दिनों  में कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, नहीं तो माननीय उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews