जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 4 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी-तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हो गया। दरअसल 30 से ज्यादा लोग इसमें सवार थे जिनमें से कुछ तैरकर बाहर निकले, लेकिन कई अब भी लापता हैं। हालांकि प्रशासन और SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
Jabalpur Bargi Dam

फाइल फोटो

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दरअसल बरगी डैम में एक क्रूज अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से ज्यादा पर्यटक सवार थे। वहीं हादसे के बाद 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए। वहीं 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह हादसा खमरिया टापू के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार अचानक तेज हवा और तूफान शुरू हो गया। मौसम बिगड़ते ही क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गया। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दरअसल बरगी डैम में एक क्रूज अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से ज्यादा पर्यटक सवार थे। वहीं हादसे के बाद 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए। वहीं 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह हादसा खमरिया टापू के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार अचानक तेज हवा और तूफान शुरू हो गया। मौसम बिगड़ते ही क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गया।  वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दरअसल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मोटर बोट और स्पीड बोट के जरिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती मौसम और पानी का बहाव है, जिससे सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है। 

आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया 

हालांकि प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है ताकि घायलों का तुरंत इलाज के लिए भेजा जा सके। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा। हालांकि यह भी जांच का विषय है। दरअसल बरगी डैम नर्मदा नदी पर बना मध्यप्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यहां बोटिंग, क्रूज राइड और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां होती हैं। लेकिन इस हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews