Jabalpur : शराब की दुकान पर फेंके बम, इलाके में भगदड़

Jabalpur : शराब की दुकान पर फेंके बम, इलाके में भगदड़

जबलपुर, संदीप कुमार। रांझी शोभापुर में उस वक्त भगदड़ की स्थिति बन गई जब बाइक सवार दो युवकों ने देशी शराब दुकान पर बम फेंक दिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी यह कहते हुए निकलें कि वह शहर के गुण्डे हैं। शराब दुकान के कर्मचारियों ने रांझी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई में जब्त 2 करोड़ की हेरोइन के तार शिवपुरी से जुड़े, 2 आरोपी गिरफ्तार

रांझी थाना पुलिस के अनुसार अधारताल निवासी सोनू ठाकुर अपने एक अन्य साथी के साथ शोभापुर देशी शराब दुकान में पहुंचा और फ्री में शराब मांगने लगा। इसको लेकर शराब दुकान के कर्मचारियों व सोनू ठाकुर के बीच जमकर विवाद हुआ। कुछ देर बाद आरोपी सोनू ठाकुर अपने एक अन्य साथी के बाइक में शराब दुकान पहुंचा और हाथ से बने बम दुकान के अंदर फेंक गया। हालांकि समय रहते हुए दुकान के कर्मचारियों ने बम को उठाकर बाहर फेंक दिया जिसकी वजह से बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने मामला कायम करते हुए अधारताल निवासी सोनू ठाकुर उसके साथी की तालाश शुरू कर दी है। शोभापुर शराब दुकान में इससे पहले भी कई मर्तबा विवाद हो चुका है। इतना ही नहीं कई बार तो मारपीट तक की नौबत हो चुकी है। इसके बावजूद भी पुलिस इस इलाके को संजीदगी नहीं ले रही है, लिहाजा इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में आम हो गई हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews