जबलपुर- पुल के ऊपर चढ़ा पानी, लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग

जबलपुर- पुल के ऊपर चढ़ा पानी, लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में समय से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी है, हर साल की तरह इस वर्ष भी नदी नालों में उफान की स्थिति अभी से बनने लगी है। नदियों पर बने पुल डूबने लगे हैं। जबलपुर-अमरकंटक मार्ग में कुंडम स्थित बैरागी गांव का पुल का जरा सी बारिश में ही जलस्तर बढ़ गया है और पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, इस दौरान लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सांसद नकुलनाथ ने अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए ये निर्देश

जबलपुर अमरकंटक को जोड़ने वाले इस पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण छोटे पुल से लोगों का आवागमन जारी है। बारिश के बाद जब पुल पर से पानी बह रहा था तब भी लोग अपनी जान हथेली पर रखकर पुल से आते जाते दिखाई दिए। छोटे बड़े वाहनों के साथ ही एक बस भी पुल पार करते हुए दिखाई दी, जिसमें करीब 3 दर्जन यात्री सवार थे। जल्दबाजी के चक्कर में बस ड्राइवर ने यात्रियों का जीवन संकट में डाल दिया। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन इस तरह की लापरवाही अक्सर नुकसानदायक साबित हुई है। बावजूद इसके लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आते। पुल पर पानी होने की स्थिति में आवागमन को रखने के लिए कोई भी जिम्मेदार या पुलिस कर्मी वहां मौजूद नहीं था जबकि बारिश शुरू होने के साथ ही शासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ जाता है। शायद जिम्मेदार किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद शासन प्रशासन की नींद टूटेगी और फिर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews