कट सकती है जबलपुर कलेक्टर के बंगले की बिजली, यह है वजह

कट सकती है जबलपुर कलेक्टर के बंगले की बिजली, यह है वजह

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) कलेक्टर बंगले का कनेक्शन अब भी पूर्व कलेक्टर भरत यादव के नाम पर है, ट्रांसफर से पहले उन्होंने बिजली बिल का पेमेंट कर दिया था, इसके बाद जिले की कमान संभालने वाले कर्मवीर शर्मा ने कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवाया, 68 हजार रुपए का बिल बकाया छोड़कर वह भोपाल चले गए।

यह भी पढ़े…MP: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, 474 करोड़ रूपये के कार्य का लोकार्पण, हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बंगले में रहते हुए बिजली तो खूब खर्च की, लेकिन जेब से बिल के पैसे नहीं निकाले,दो महीने पहले बकाया बिजली बिल के मामले ने तूल पकड़ा तो उन्होंने कुछ राशि भर दी थी लेकिन फिर वही आलम रहा, बिजली विभाग के मुताबिक कलेक्टर जबलपुर बंगले का बिजली बिल आखिरी बार दिसंबर 2021 में 41 हजार रुपए जमा हुआ था, इससे पहले दिसंबर 2019 में 15 हजार 285 रुपए जमा हुए थे, दो साल में महज 41 हजार रुपए ही जमा हुए।

यह भी पढ़े…दुष्कर्म केस से नाम हटवाने के नाम पर लाखों की ठगी

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा जिले से ट्रांसफर होकर गए तो 68 हजार रुपए का बकाया छोड़कर चले गए, मार्च में चार हजार का बिल और जुड़ गया, अब 72 हजार रुपए का बिल बकाया है, वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने के चलते बिजली विभाग भी बकाया जमा कराने की जुगत में है, लेकिन मामला जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक मुखिया से जुड़ा है, इस कारण वो भी कनेक्शन नहीं काट पा रहा।

यह भी पढ़े…Axis Bank ने खरीदा भारत के इस बैंक को, ग्राहक उठा पाएंगे लाभ, समय से पहले करने होंगे ये काम  

नियम के मुताबिक जब कलेक्टर को बंगला अलॉट किया जाता है तो बिजली कनेक्शन के लिए उनके नाम का मीटर लगता है, जब तक कलेक्टर उस जिले में पदस्थ रहता है तो उसके नाम पर बिल आता है,पर कलेक्टर भरत यादव के ट्रांसफर के बाद इसका पालन नहीं हुआ, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा पूरे कार्यकाल के दौरान अपने नाम का मीटर नहीं लगवाए, अब उनके जाने के बाद नए कलेक्टर इलैयाराजा के नाम पर भी कनेक्शन ट्रांसफर अभी नहीं हुआ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews