जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सबसे की ये अपील

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सबसे की ये अपील

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण में सोमवार को जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान उनके साथ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष मिश्रा और सिविल सर्जन भी मौजूद रहे।

जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार शाम कलेक्टर कर्मवीर शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ टीकाकरण कक्ष में उन्हें वैक्सीन लगाई गई। कलेक्टर ने कहा कि 16 जनवरी को जबलपुर में वैक्सीन आई थी उस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई थी और अब दूसरे चरण में राजस्व, पुलिस और नगर निगम विभाग के फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।

कलेक्टर की अपील, सभी लगवाएं वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि जब वैक्सीन लगवाने की आम जन की बारी आएगी तो वैक्सीन लगवाने सभी लोग आगे आएं और जिस तरह से वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है उस पर ध्यान न दें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews