जबलपुर कलेक्टर का निजी स्कूलों के लिए फरमान जारी, नहीं चलेगी मनमानी

जबलपुर कलेक्टर का निजी स्कूलों के लिए फरमान जारी, नहीं चलेगी मनमानी

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट।  स्कूलों पर नकेल कसते हुए जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने शहर के निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है, आगामी सेशन के लिए कलेक्टर ने यह आदेश जारी किए है, जिसमें निजी स्कूलों को सूचना पटल पर कक्षावार फीस और किताबों की सूची प्रदर्शित करनी होगी , इसके साथ ही अभिभावकों को दुकान विशेष से किताबें और गणवेश खरीदने के लिये स्कूल प्रबंधन बाध्य नहीं कर सकेंगे, वही तीन दिन में फीस और किताबों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए है, कलेक्टर ने आदेश में साफ कर दिया है कि संस्था प्रमुख अथवा पुस्तक विक्रेता के विरुद्ध कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें…। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस, ये है पूरा मामला

हालांकि जो आदेश जारी किए गए वह प्रावधान पहले से ही है लेकिन न सिर्फ जबलपुर बल्कि पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी जारी है, इसी वजह से अभिभावक खासे परेशान रहते है, निजी स्कूल नियम कानूनों को दरकिनार करते हुए छात्रों से मनमाना शुल्क वसूलते है वही तय दुकानों से ही कापी किताब और ड्रेस लेने का फरमान जारी करते है, इससे पहले भी कई बार शिकायतें न सिर्फ कलेक्टर बल्कि स्कूल शिक्षा मंत्री तक पहुंची लेकिन उसके बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी पर कोई रोक नहीं लग सकी, फिलहाल जबलपुर कलेक्टर की कार्यशैली देखते हुए या माना जा सकता है कि शहर में अब निजी स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews