जबलपुर में भी कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी, करना होगा इन नियमों का सख्ती से पालन

जबलपुर में भी कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी, करना होगा इन नियमों का सख्ती से पालन

Jabalpur Corona Advisory Issued : एक बार फिर कोरोना के खौफ ने लोगों को जरूरी एहतियात बरतने के लिए मजबूर कर दिया है, दुनिया में एक बार फिर कोरोना के नये वेरिएंट के मरीजों की बढ़ रही संख्या ने सबको चिंता में डाल दिया है, देश के साथ ही  मध्यप्रदेश में भी कोरोना को लेकर लोगों को सावधानी रखने का अलर्ट जारी किया गया है वही अब जिला जबलपुर में आमजन की जान माल एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना की रोकथाम एवं उसके बचाव के लिए कलेक्टर सौरभ के सुमन ने एडवाइजरी जारी की गई है।

मानने पड़ेगे यह नियम 

1.सभी व्यक्ति भीड़ -भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें।

2. भीड़-भाड़ वाली इलाकों में जाने बचे तथा मास्क सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

3. सेनेटाइज़र का उपयोग या साबुन से बार-बार हाथ धोएं।

4. कोरोना से संबंधित लक्षण दृष्टिगोचर होने पर तत्काल अपने निकटतम जाँच केन्द्र पर जाकर जाँच कराये तथा पॉजीटिव पाये जाने पर डॉक्टर की सलाह अनुसार होम आइसोलेशन / अस्पताल मे भर्ती होकर इलाज करावे।

5. प्रत्येक नागरिक उक्त एडवाइजरी के पालन की अपेक्षा है, जिससे स्वयं एवं समाज को इस महामारी के प्रकोप से बचाया जा सके। आवश्यकता होने पर इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत् गाइड लाइन जारी की जा सकेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews