Jabalpur: दो मरीजों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटीव, 15 पहुंचा संक्रमितों का आकड़ा

Jabalpur: दो मरीजों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटीव, 15 पहुंचा संक्रमितों का आकड़ा

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर में बीते चार दिनों के भीतर तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस पॉजिटीव मरीज से हड़कप मच गया है।जिला प्रशासन इन भयामय बीमारी को रोकने के लिए लगातार जहाँ प्रयास कर रहा है वही कोरोना वायरस के बढ़ते मरीज ने प्रशासन के माथे पर शिकन ला दी है।

आज भी मिले दो पॉजिटीव मरीज

दो दिन पहले ही सराफा बाजार निवासी एक बुजुर्ग और उसके नाती के बाद सुशील राठौर की कोरोना वायरस पॉजिटीव रिपोर्ट आई थी तो वही आज सुशील की पचास साल की भावी और 14 साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है।आईसीएमआर से रिपॉर्ट मिलने के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है ।आज की दो रिपोर्ट मिलाकर जबलपुर में पॉजिटीव केस की संख्या 15 पहुँच गई है जबकि 6 पीजिटिव केस स्वास्थ्य होकर अपने घर जा चुके है।

जबलपुर में पहला केस मिला था 20 मांर्च को मुकेश अग्रवाल का

जबलपुर में कोरोना वायरस का पहला पाजिटिव मरीज 20 मांर्च को सराफा बाजार निवासी मुकेश अग्रवाल के रूप में सामने आया था।मुकेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ दुबई गया था और वहाँ से लौट कर आने के बाद अपनी यात्रा को जिला प्रशासन से छिपाया भी था।यही वजह है कि मुकेश अग्रवाल के बाद उनके परिवार वाले और साथ में काम करने वाले भी पॉजिटीव आते गए।

जबलपुर में कोरोना वायरस की स्थिति

पॉजिटिव मरीजों की संख्या- 15
आज पॉजिटिव मरीजो की संख्या- 02
कोरोना वायरस से मौत की संख्या- 00
ठीक होने वाले मरीजो कि संख्या- 06

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews