अवैध हथियारों के खिलाफ जबलपुर क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपियों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियारों के खिलाफ जबलपुर क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी  कार्यवाही, आरोपियों को किया  गिरफ्तार

जबलपुर। क्राइम ब्रांच और तिलवाराघाट थाना पुलिस ने आज अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पाँच हथियारों के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 पिस्टल,जिंदा कारतूस,चायना चाकू और एक कार भी बरामद की है।जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया कि इस गैंग का सरगना अरविंद पांडे जो कि दमोह का रहने वाला है और लंबे समय से हथियारों की तस्करी कर रहा था।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धार-खरगोन-खंडवा और बड़वानी के सिकलीगरों के संपर्क में लंबे अरसे से है।आरोपी अरविंद अपनी गैंग के साथ अन्य जिलों से 10 से 12 हजार रु में पिस्टल खरीदकर लाता था और फिर उसे जबलपुर में लाकर 20 से 25 हजार रु में लाकर बेचा करता था।एसपी अमित सिंह के मुतबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग की कार जोधपुर पड़ाव से शहर की तरफ आ रही है और उसमें कुछ संदिग्ध लोग जो कि हथियारों की अवैध रूप से तस्करी करते है वह बैठे हुए है।सूचना पर क्राइम ब्रांच और तिलवाराघाट थाना पुलिस घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध पिस्टल बरामद करते है।

ये आरोपी हुए है गिरफ्तार
अरविंद पांडेय.….निवासी दमोह
विक्की उर्फ रोहित पराशर…..निवासी दमोह
नितिन मराठा……निवासी कटनी
भरत ….निवासी हनुमानताल,जबलपुर
मुकेश बरकड़े…….बरेला जबलपुर
संदीप कुमार…..जबलपुर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews