Jabalpur : नशे में धुत रईसजादों ने 2 लोगो को मारी टक्कर, जमकर हंगामा, देखें वीडियो

Indore

Scene of a car crash

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) के ग्वारीघाट में देर रात उस समय हंगामा मच गया जब शुभ मोटर्स के संचालक उद्योगपति महेश केमतानी के पुत्र ने शराब के नशे में धुत्त होकर बवाल मचाना शुरु कर दिया। दरअसल उद्योगपति के पुत्र स्पर्श केमतानी ने खड़ी कार पर अपनी गाड़ी ठोक दी। जिसकी वजह से गहमा-गहमी मची और मामला पुलिस तक पहुंचा। इस दौरान चली घंटो बहस के बाद ग्वारीघाट पुलिस (Jabalpur Police) ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर, पीडित कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े.. BRIBE : लोकायुक्त का शिकंजा, जनपद कार्यालय का APO 36 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, देर रात जबलपुर (Jabalpur) शहर के उद्योगपति शुभ मोटर्स के संचालक महेश केमतानी के पुत्र स्पर्श केमतानी द्वारा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 0045 में शराब के नशे में धुत होकर, तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए एक खड़ी कार को भिटौनी रोड पर टक्कर मार दी। जिससे कार चकनाचूर हो गयी। सड़क दुर्घटना होने के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया।

ग्वारीघाट पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भिटौली रोड पर नशे की हालत में वाहन ड्राइव करते हुए स्पर्श केमतानी ने कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 9992 ग्वारीघाट झंडा चौक के समीप खड़ी को टक्कर मारदी और भटौली रोड से बिलहरी की तरफ मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह चौहान का मास्टर स्ट्रोक-पंचायत चुनाव से पहले की ये बड़ी घोषणा

जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) को सिद्धार्थ मिश्रा ने मामले की शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कार रोड के किनारे खड़ी थी, तभी आरोपी ने कार को ठोककर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए रामपुर चौराहे के समीप आरोपी की कार को पकड़कर, कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews