जबलपुर- 18+ युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह, 100 लोगों को लगी वैक्सीन

जबलपुर- 18+ युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह, 100 लोगों को लगी वैक्सीन

जबलपुर, संदीप कुमार। बुधवार से कोरोना वैक्सीनेशन के तृतीय चरण की शुरुआत हो चुकी है। मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में टीकाकरण के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं जहाँ आज शुरुआती दौर में 5200 व्याक्तियों को टीके लगाए गए। इस टीकाकरण अभियान को लेकर 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं ने भारी जोश देखा गया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- वैक्सीन के बाद भी लापरवाही नहीं, प्लाज्मा डोनेट करें

जबलपुर के मानस भवन में हुआ टीकाकरण
18 साल से अधिक जिन 100 युवाओं का आज टीकाकरण हुआ है उसमें खासा उत्साह देखा गया। महज पाँच मिनिट के भीतर ही 100 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो गया। शहर के मानस भवन में हुए टीकाकरण अभियान की निगरानी स्वयं स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ संजय मिश्रा कर रहे थे। यहां कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले ने टीका लगाया। आज हुए टीकाकरण अभियान में युवा तय समय से पहले ही टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लगवाने पहुँच गए थे।

जैसे-जैसे टीका होगा उपलब्ध वैसे वैसे बड़ाई जाएगी संख्या
स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 100 लोगों को टीका लगाया गया है। जैसे जैसे टीके उपलब्ध होते जाएंगे वैसे वैसे टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। उन्होने बताया कि आने वाले समय मे इस अभियान में और भी तेजी लाई जाएगी जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा हुआ है।

100 लोगों से की गई शुरुआत
डॉ संजय मिश्रा का कहना है कि 100 लोगों के साथ टीकाकरण की शुरुआत करने को लेकर वजह यह है कि देश में 18 साल से उम्र के युवाओं की संख्या ज्यादा है। लिहाजा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न हो। युवाओं का हुजूम एक साथ न उमड़े इस वजह से रोजाना 100 युवाओं को टीका लगाने की शुरुआत की गई है।

पहले करवाएं रजिस्ट्रेशन,फिर लगेगा टीका
कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण में 18 साल से 44 साल तक के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए पहले आरोग्य सेतु एप से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा उसके बाद मोबाइल में मैसेज के जरिये आपको टीकाकरण केंद्र बताया जाएगा। साथ ही किस समय पहुँचना है यह भी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड दिखाने के बाद टीका लगेगा। दूसरा टीका 28 दिनों के बाद लगेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews