जबलपुर : EOW ने जल संसाधन विभाग के आडिटर संदीप मसके को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर : EOW ने जल संसाधन विभाग के आडिटर संदीप मसके को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर EOW ने जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन मे छापामार कार्रवाई करते हुए वहाँ पदस्थ आडिटर संदीप मसके को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आडिटर संदीप मसके 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। आवेदक ने इसकी शिकायत जबलपुर EOW एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत को की थी जिसमें आवेदक ने फोन के आडियो की रिकॉर्डिंग EOW को सौंपी थी। जिसमें आरोपी आवेदक से रिश्वत मांग रहा था।

यह भी पढ़ें.. …. MP : कमलनाथ ने कार्यकर्त्ताओं से किया आव्हान, चुनाव में बचे 12 महीने, अभी से एक होकर जुट जाओ

बताया जा रहा है कि आवेदक नरेंद्र सिंह की सुरक्षा निधि जो कि 12 लाख रुपए जमा थी उसे वापस करने के एवज में आडिटर संदीप मसके रिश्वत माँग रहा था। हालांकि आवेदक ने कई बार उनसे निवेदन किया था लेकिन उसके बावजूद आरोपी बिना रिश्वत लिए काम ना करने से इंकार कर रहा था। जिसके बाद आवेदक ने उसकी शिकायत की और गुरुवार को जब आवेदक रिश्वत की रकम देने पहुंचा तो EOW की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews