जबलपुर : कांग्रेस विधायक के नाम से बनी फर्जी आईडी, मांगे पैसे, कई लोगों ने दे भी दिए

Notice-of-HC-on-election-petition-against-congress-mla-sanjay-yadav

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर के कांग्रेस विधायक की फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है, दरअसल जबलपुर के बरगी विधानसभा से विधायक संजय यादव के नाम से हुबहू फेसबुक आईडी बना ली और वहीं फेक आईडी से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फेसबुक आईडी के जरिए फ्रेंड लिस्ट के दोस्तों से 15 से ₹20 हजार रुपए उधारी देने की डिमांड की जा रही है। मामला सामने आने के बाद बरगी विधायक संजय यादव का कहना है, मेरे नाम से फेक आईडी बनाकर रुपए उधारी मांगे जा रहे हैं। अब विधायक के नाम का भी फेसबुक सुरक्षित नहीं रहा है, तो आमजनों का क्या हाल होगा। ऐसे में समझा जा सकता है कि किस प्रकार से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा गजब का अमृत काल है साहब!

यह भी पढ़ें… जबलपुर : पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर, बर्थ सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ का मामला

बताया जा रहा है कि संजय यादव के नाम पर बनी इस आईडी का पता तब चला जब  जालसाजों ने अधिकांश लोगों से पैसे भी वसूल लिए। विधायक संजय यादव को यह जानकारी तब लगी जब उनके पास किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद विधायक संजय यादव ने सभी फेसबुक मित्रों से किसी भी प्रकार से पैसे डिमांड करने वाले व्यक्ति को रुपए न देने का अनुरोध किया। साथ ही फेक आईडी को रिपोर्ट मारने की भी गुजारिश की।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews