फार्म हाउस पर छापा, 17 जुआरी गिरफ्तार, 25 लाख रुपए बरामद

फार्म हाउस पर छापा, 17 जुआरी गिरफ्तार, 25 लाख रुपए बरामद

जबलपुर, संदीप कुमार
जुआ खेलने का शौक ऐसा की कटनी,सतना,छतरपुर से लाखों रु लेकर जबलपुर में जुआ खेला जाता था। जबलपुर की क्राइम ब्रांच ऑफ बरगी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है इन जुआरियों के पास से पुलिस ने 25 लाख 27 हजार रु नकद बरामद किए हैं जबकि छह चार पहिया और 19 मोबाइल भी पुलिस को मौके से मिले हैं।बताया जा रहा है कि बरगी के मोहास गांव स्थित एक फार्म हाउस में यह जुआ संचालित हो रहा था। फार्म हाउस जबलपुर निवासी मुकेश खत्री का बताया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहास में मुकेश खत्री के फार्म हाउस में काफी बडा जुआ चल रहा है। सूचना के बाद क्राईम ब्रांच एवं बरगी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 17 जुआडियों को रंगे हाथ पकडा है इनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगद 25 लाख 27 हजार 400 रूपये, 6 चार पहिया वाहन एवं 19 मोबाईल जप्त किए गए। आरोपियो के खिलाफ थाना बरगी में जुआ एक्ट एवं धारा 188, 269, 270 भादवि तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गये जुआरी:-
1-  कैलाश नागवानी उम्र 33 वर्ष निवासी माधव नगर अस्पताल , जिला कटनी
2-  नोनू माखीजा उम्र 49 वर्ष निवासी शांति नगर गोहलपुर जिला जबलपुर
3-  अशोक पण्डित उम्र 40 वर्ष निवासी लखनौदान पैट्रोलपंप के पास जिला सिवनी
4-  जय कुमार दास उम्र 56 वर्ष निवासी सिधी कैंप जिला सतना
5-  मनीष सिंधी उम्र 33 वर्ष निवासी गुरूद्वारे के पीछे मदनमहल जिला जबलपुर
6-  कमाल खान उम्र 40 वर्ष निवासी खजुराहो थाने के पास जिला छतरपुर
7-  मुकेश खत्री उम्र 30 वर्ष निवासी मदनमहल चैक जिला जबलपुर
8-  शाहरूक खान उम्र 40 वर्ष निवासी विद्या नगर खजुराहो जिला छतरपुर
9-  राजेश तोलवानी उम्र 34 वर्ष निवासी भैसाखाना जिला सतना
10- अजय नागवानी उम्र 30 वर्ष निवासी माधव नगर जिला कटनी
11- निर्मल अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी लखनादौन जिला सिवनी
12- लोकेन्द्र परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी चंद्र नगर जिला छतरपुर
13- रवि रवलानी उम्र  30 वर्ष निवासी एडी लाईन जिला कटनी
14- राजेश वानी उम्र  30 वर्ष निवासी माधव नगर जिला कटनी
15- कैलाश सिंधी उम्र 42 वर्ष निवासी कबाड़ीटोला जिला सतना
16- लखन खत्री उम्र 21 वर्ष निवासी प्रेमनगर मदनमहल जिला जबलपुर
17- जगदीश जुडेजा उम्र 40 वर्ष निवासी  धनवंतरी नगर जिला जबलपुर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews