जबलपुर : कोर्ट की नई बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जबलपुर : कोर्ट की नई बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय की नई बिल्डिंग मे सोमवार रात अचानक ही आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सोमवार को दिवाली की छुट्टी थी जिसके चलते जिला एवं सत्र न्यायालय में ना ही वकील थे और ना ही न्यायाधीश सूचना के बाद मौके पर दमकल वाहन पहुंचा और फिर जिला एवं सत्र न्यायालय में लगी आग को बुझाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”763695056″]

यह भी पढ़ें… मध्यप्रदेश में अब जल्द लाए जायेगें हाथी, करेंगे वन्यप्राणियों की सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक आज जिला एवं सत्र न्यायालय के भीतर वकीलों के बैठने वाले स्थान तक आग पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। वहीं जहां पर अधिवक्ता बैठा करते हैं वहां पर सभी वकीलों ने पूजा कर दिए जलाए हुए थे। जिसके चलते भी आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया बावजूद इसके बाद भी जिला एवं सत्र न्यायालय में लगातार आग फैल रहा थी ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews